लखनऊ, अप्रैल 23 -- सिंधी यूथ क्लब सोसायटी की अप्रैल माह की आम सभा गुरुवार को आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल जी की आरती के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर चंदर नगर सरकारी अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ कीर्ति नेहा ने महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए उपलब्ध निःशुल्क टीकाकरण योजना की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह जरूरतमंद परिवारों तक इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी को पहुंचायें। बालिकाओं को इसका लाभ दिलाने में सहयोग करें। समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी व 'मंगलमान अभियान' से जुड़े डॉ राम कुमार तिवारी...