चाईबासा, मार्च 11 -- गुवा । सेल के गुवा प्रबंधन द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत गुवा सेल फुटबॉल मैदान में मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार थे। उनके साथ महाप्रबंधक (कॉन्ट्रैक्ट) बी.के. सुमन, महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, महाप्रबंधक आर.के. सिंहा, महाप्रबंधक डॉ. टी.सी. आनंद, डीजीएम (सीएसआर) अनिल कुमार, नोवामुंडी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य रेखा प्रसाद, भादों टोप्पो तथा महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में ठाकुरा गांव की टीम और गुवासाई गांव की टीम आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीम...