मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता घेघा रोग महिलाओं में थायराइड कैंसर का कारण बन रहा है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र में हर महीने ऐसे मामले आ रहे हैं। थायराइड कैंसर पीड़ित महिलाओं को काफी दिनों से घेघा रोग था। यह भी पढ़ें- विश्व थायराइड दिवस : अनदेखा न करें थायराइड, गर्भावस्था में कराएं जांच थायराइड कैंसर के मामलों की बढ़ती संख्या कैंसर अस्पताल की डॉ. सृजनीता ने बताया कि अस्पताल में हर महीने डेढ़ से दो दर्जन थायराइड कैंसर के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादातर है। जिन महिलाओं में यह बीमारी मिली है, उनमें पहले घेघा रोग था। घेघा रोग का ठीक से इलाज नहीं कराने पर यह कैंसर में बदल रहा है। डॉ. सृजनीता ने बताया कि थायराइड कैंसर के मरीजों का ऑपरेशन करना पड़ता है। इसके बाद ही यह बीमारी ठीक ह...