हजारीबाग, अप्रैल 11 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन की ओर से बेस स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरुकता बढ़ाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आयुषी कमल, डॉ. सुधांशु शेखर और एएनएम संगीता कुमारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। साथ ही साहेब राणा, राकेश भोक्ता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक छत्री गोप एवं जीवन कुमार दास की सक्रिय उपस्थिति रही। सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान कुल 38 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 33 हीमोग्लोबिन टेस्ट, 6 शुगर टेस्ट एवं 13 ब्लड प्रेशर जांच शामिल हैं। हीमोग्लोबिन जांच में 12 मरीजों में कमी पाई गई, जिन्हें आयरन की गोलिया...