सीतापुर, मार्च 22 -- सीतापुर, संवाददाता। महिलाओं में गर्भाश्य के कैंसर से रोकथाम व जागरूकरता फैलाने के लिए रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) के नेतृत्व में सहयोगी संगठन रेडक्रास सोसाइटी, रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब, साइक्लिस्ट क्लब, यूपीएमएसआरए आदि ने संयुक्त रूप से साइकिल रैली व पद यात्रा का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा नेहा अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर की। रैली अवध क्लब से शुरू होकर सीतापुर आंख अस्पताल होते हुए वापस अवध क्लब पहुंची। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. तरुण सैगल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव, सचिव डॉ. शैफाली गोयल, आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार त्रिपाठी, रोटरी क्लब अध्यक्ष गोविन्द चन्दानी, इनर व्हील क्लब अध्यक्ष उर्...