महिलाओं में उल्टी दस्त के साथ सिर-दर्द, 244 ने जांच कराकर ली दवाएं
बरेली, मई 31 -- भमोरा।गर्मी के बाद रात को होने वाली ठंड से महिलाओं में उल्टी-दस्त की शिकायतें बढ़ गईं हैं। शनिवार को भमोरा सीएचसी में 277 महिलाओं ने जांच के बाद दवाएं लीं।शनिवार सुबह से ही सीएचसी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पर्चा काउंटरों पर मरीजों की कतारें लग गईं । 244 मरीजों ने दवाएं लेने को पर्चे बनवाये। जिन्हें डॉक्टर राहुल कुमार, डॉ राजकुमारी आदि ने परीक्षण कर दवाएं दीं। 90 पुराने मरीजों ने भी दवाएं लीं । 85 लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लगाये गए। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर विवेक कुमार ने बताया कि दस्तों और सिरदर्द होने पर जितना हो सके खाने पीने में तरल पदार्थ का सेवन करें और तली भुनी चीजों से बचें। यह भी पढ़ें- तपति धूप संग जलती-चुभती गर्मी ने किया बेहाल उमस भरी गर्मी और रात को हल्की सी ठंड हो रही है जो खतरनाक है। इससे लूजमोशन, सिर दर्द की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.