जमशेदपुर, मार्च 10 -- जमशेदपुर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, सम्मानित अतिथि डा. तरुणा मिश्रा (एसएचओ, रेल पुलिस टाटानगर) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. डीके धंजल (पूर्व प्राचार्य, ग्रेजुएट कॉलेज, जमशेदपुर) तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि छात्राओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद ओर सामाजिक जीवन भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को अपनी सामाजिक उपयोगिता सिद्ध करते हुए समाज में अपनी एक सशक्त पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्...