शाहजहांपुर, मार्च 22 -- तिलहर। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने नवरात्रि पर्व एवं मिशन शक्ति अभियान को लेकर कछियानी खेड़ा श्री हनुमान मंदिर पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया। शनिवार की सुबह एसपी ग्रामीण सीओ ज्योति यादव पहुंचीं थीं। इसके साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी। एसपी ग्रामीण ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में वह लोग तत्काल पुलिस की सहायता लें। कोतवाल जुगुल किशोर पाल को संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई निर्देश दिए। इस दौरान महिला दरोगा नेहा सैनी, हिमानी, आरती सिंह, काजल, प्रीति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...