बदायूं, मार्च 23 -- थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुल वाले बाबा मंदिर मेले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उप निरीक्षक सुशील कुमार विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन गरुड़, शील्ड, बचपन, मजनू व नशामुक्ति अभियान की जानकारी साझा की। साथ ही कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन और उज्ज्वला योजना के बारे में बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...