महिलाओं-बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
कन्नौज, अगस्त 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। थाना विशुनगढ़ पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों ने रविवार को क्षेत्र के ग्राम जमामर्दपुर स्थित पंचायतघर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया। सम्मेलन में बच्चियों, महिलाओं और बुजुर्ग महिलाओं को एकत्रित कर उनकी निजी एवं सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की गई। महिला पुलिसकर्मियों ने मासिक धर्म, एनीमिया, पीसीओडी, पीसीओएस तथा परिवार नियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि एक बच्चे के बाद दूसरे बच्चे की योजना बनाने में पर्याप्त अंतर रखना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। बालिकाओं की शिक्षा, उनके नाराज होकर घर से चले जाने तथा महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा और अन्य अत्याचारों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। पुलिसकर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.