अमरोहा, मार्च 7 -- गजरौला। रास्ते से आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक कृष्ण दाहिमा, महिला कांस्टेबल पूजा पंवार व कांस्टेबल राहुल के साथ गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटे थे। बताते हैं कि जब पुलिस नवादा रोड पर पहुंची तो एक युवक सड़क किनारे खड़ा होकर आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार पुत्र अमरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...