हरदोई, जून 8 -- हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसने तथा अश्लील गाने गाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूचना पर बरगदिया हाईवे पुल के पास दबिश दी गई, जहां एक युवक राहगीर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। पुलिस ने मौके से अनूप गुप्ता (24) निवासी सरैया, थाना कोतवाली शहर को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...