वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी। काशी में रंगभरी एकादशी भी नहीं बीती है लेकिन होली का खुमार लोगों पर चढ़ने लगा है। अग्रसेन महिला समाज की ओर से बुधवार को दुर्गाकुंड स्थित अंध विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुरुआत मिथिलेश, रिचा एवं प्रेरणा ने श्याम भजन से की। अवंतिका, श्वेता, अमृता, स्मृति ने मनोरंजन खेल कराए। कनिका, अर्पणा, अंकिता ने म्यूजिकल हाउजी का संचालन किया। संगीता अग्रवाल, आशा एवं इंद्र ने सास-बहू पर केंद्रित गीत गाए। अंत में सभी ने नृत्य किया। कार्यक्रम का संयोजन संगीता अग्रवाल एवं अंजलि अग्रवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...