फरीदाबाद, मई 26 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। थाना सेंट्रल क्षेत्र की पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के सामने गाना गाकर अश्लील इशारे और टिप्पणियां कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी सेक्टर-15 में तैनात एएसआई सत्यवान सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह कांस्टेबल रिवाज के साथ सेक्टर-15 मार्केट क्षेत्र में गश्त और अपराध जांच पर थे। इसी दौरान शराब ठेके के पास एक युवक वहां से गुजर रही महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसता दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार आरोपी गाना गाते हुए महिलाओं को परेशान कर रहा था।पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछत...