शामली, फरवरी 10 -- कस्बा एलम में महिलाओ के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बा एलम फाटक के पार आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फाटक पार इलाके में महिलाओं को परेशान कर रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान नदीम पुत्र समयदीन, सौमीन पुत्र नवाब, निवासी सुभाष नगर व समीर पुत्र मुस्तकीम, निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी एलम को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.