बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। थाने के हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि कप्तानगंज अंडरपास के पास खड़ा आरोपी संजय वर्मा वहां से गुजर रही महिलाओं को देख अश्लील गाना गा रहा था। साथ ही सीटी भी बजा रहा था। जिससे महिलाएं सिर झुका कर बिना कुछ कहे आगे गुजर रही थीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...