महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
मेरठ, मई 23 -- सरूरपुर थाना पुलिस की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी और छींटाकशी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो और मिशन शक्ति अभियान के तहत चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में अश्लील गाने बजाकर महिलाओं पर टिप्पणी कर रहा है, और छींटाकशी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुलफाम पुत्र इद्दू निवासी मेनका फैक्ट्री के पास कस्बा सरधना को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरूरपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.