अल्मोड़ा, मार्च 1 -- सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली अपने पूरे शवाब में है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पुरुषों व महिलाओं की होली महफिलें सज रही हैं। एक ओर जहां महिलाएं घर-घर में बैठकी होली कर रही हैं। वहीं, पुरुषों की खड़ी होली में त्योहार का रंग जम रहा है। रविवार को अल्मोड़ा नगर के गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, धारानौला, चीनाखान, ढुंगाधारा, दुगालखोला, खोल्टा, मालरोड चौघानपाटा, जौहरी बाजार, थाना बाजार आदि मोहल्लों में महिलाओं की होली का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने ढोलकी की थाप व मजीरें की छुन छुन के बीच होली की शानदार महफिलें सजीं। महिलाओं ने जय बोलो यशोदा नंदन..., होली आई रही..., शिव के मन माही बसे काशी..., मथुरा में खेल रहे होली..., रंग बरसे भीगे चुनरिया..., मत जाओ पिया होली आई रही..., आदि होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.