बरेली, मई 8 -- सौदागरान में गुरुवार शाम को महिलाओं ने हंगामा करके शराब दुकान पर ताला लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में आबकारी विभाग को सूचना दे दी है। बता दें कि मलूकपुर से सौदागरान जाने वाले मार्ग पर देसी शराब की एक दुकान है। गुरुवार शाम क्षेत्र की महिलाओं ने शराब दुकान पर हंगामा करके वहां ताला लगा दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्कूल व मंदिर पास ही होने के बावजूद वहां पर शराब दुकान संचालित हो रही है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को शांत किया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि इस बारे में आबकारी विभाग को सूचित कर दिया है। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान से फैल रही गंदगी दुकान के स्थानांतरण के संबंध में वहीं से निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...