गाजीपुर, अप्रैल 16 -- गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्मान में बुधवार को शहर में महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में लंका मैदान से स्कूटी रैली निकाली। रैली के निकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। लंका मैदान से निकली स्कूटी रैली लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज होते हुए मिश्र बाजार तिराहा के रास्ते महुआबाग से आमघाट स्थित महात्मा गांधी पार्क में सम्पन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति के उत्थान व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को जब जब अवसर मिला उसे निष्ठा व ईमानदारी से महिलाओं ने उसका सम्मान करते हुए देश की संस्कृति को गौरवान्वित किया है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अभियान : हस्ताक्षर अभियान और स्कूटी र...