चंदौली, मई 27 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में सोमवार को विधि विधान से वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं ने रखा। इस दौरान सोलह श्रृंगार कर वटवृक्ष का पूजा कर अपने पति के दिर्घायु रहने को प्रार्थना की। वहीं पुरोहित से महिलाओं ने सत्यवान-सावित्री कथा का श्रवण किया। इस दौरान पूजा करने वाली महिलाओं की काफी भीड़ रही। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं पति की दिर्घायु के लिए व्रत करती है। पुराणों के अनुसार सत्यवान का प्राण यमराज लेकर चले जाने पर इनकी पत्नी सावित्री पति को जीवित करने के लिए कठोर व्रत की। सावित्री ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास करने वाले वटवृक्ष की विधि विधान से पूजा करने लगी। वही सवित्री के हठ के आगे देवता भी नतमस्तक हो गये। इस दौरान यमराज को सत्यवान का प्राण वापस करना पड़ा। इसके ...