कन्नौज, मार्च 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भाजपा की जिला मंत्री अरूणा शाक्य ने बूथ संख्या 200-201 मोहल्ला सराफान सावित्री पांडेय के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 132वें संस्करण का उत्साहपूर्वक सामूहिक श्रवण कराया।इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों से संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण, युवा शक्ति के नवाचार, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा सामाजिक एकता पर जोर दिया। पीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में हो रही उपलब्धियों और आम लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को भी साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पीएम के संदेशों को गौर से सुना तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लिया। अरूणा शाक्य ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने जन-...