लातेहार, मई 4 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के गढ़वाटांड़ में महिलाओं ने सीता नवमी का पावन उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रवचन के माध्यम से माता सीता के त्याग, धैर्य और मर्यादा के गुणों को याद किया। मातृशक्ति की प्रखंड संयोजिका श्यामली शर्मा ने कहा कि माता सीता भारतीय संस्कृति के आदर्श नारी की प्रतीक है। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने माता सीता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर दुर्गावाहिनी की प्रखंड संयोजिका अर्चना कुमारी, गीता सिंह, सीमा देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, रूपल, निक्की, रूपा आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.