आरा, मार्च 10 -- -आरा के महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन आरा, निज प्रतिनिधि। महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर से शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तीकरण विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित, महिला विकास प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ अनुपमा, मुख्य वक्ता डॉ पूर्ति माहौर, कोषाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार और मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सादिया हबीब ने किया। प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने मुख्य वक्ता डॉ पूर्ति माहौर को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने नारी शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि जिसने शिक्षा को प्राप्त कर लिया, उसने सब कुछ प्राप्त कर लिया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में महिलाओं के सर्वोच्च पदों पर स्थापित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.