एटा, अप्रैल 28 -- जन आक्रोश महिला पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। भाजपा के कैलाश मंडल की ओर से हुए जनआक्रोश कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। "महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे" और "विपक्ष होश में आओ" जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधा। यदि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी जारी रही, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक आरती गुप्ता, जिला संयोजक डोली सक्सेना, रेखा गुप्ता, पूजा शर्मा, पूजा सोलंकी, ममता गुप्ता, नीतू चौहान, नीलम चौहान, जिला मंत्री पिंकी जैन, रश्मि कुशवाहा, सप्तमी, शशि गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बाब...