कन्नौज, अक्टूबर 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करना और अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लेना था। महिलाओं और बेटियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की तथा एकजुट होकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। बैठक में कंचन कनौजिया ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में लैपटॉप वितरण, कन्या विद्याधन जैसी योजनाओं से महिलाओं को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.