आजमगढ़, अप्रैल 28 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में सोमवार को महिलाओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। रैली बिलरियागंज बाजार के नया चौक से प्रारंभ हुई, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में तिरंगा झंडा और नारे लिखीं तख्तियां लेकर महिलाओं ने महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली में शामिल महिलाओं ने नया चौक से होते हुए पूरे बाजार में भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति बिल के समर्थन में पैदल मार्च विकासखंड परिसर पहुंचकर रैली समाप्त हुई। यहां प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने अपन...