देवघर, अक्टूबर 4 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। संतान की मंगलकामना, सुख समृद्धि व लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाओं ने शनिवार को निर्जला व्रत रख जिउतिया का पर्व किया। 24 घंटे के इस निर्जला व्रत का पारन रविवार सुबह विधिवत पूजा के बाद महिलाओं द्वारा किया जाएगा। हिंदू धर्म में कठिन व्रत में से एक जीवित पुत्रिका /जितिया व्रत का अनुष्ठान रविवार को 24 घंटे के निर्जला व्रत के साथ संपन्न होगी। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: पंचदेवरी में जिउतिया पर्व पर माताओं ने किया जीवित्पुत्रिका व्रतजिउतिया पर्व का महत्व जिउतिया पर्व मां के प्रेम और समर्पण का अद्भुत मिशाल है। अपने पुत्र के दीर्घायु के लिए पूरी नेम निष्ठा के साथ माताएं दो दिनों तक पूरे नेम निष्ठा के साथ जितिया व्रत करती है। इस क्रम पहले दिन नहाय खाय की परम्परा की गई। जिसके तहत शुक्रवार को नहा धोकर अपनी...