मथुरा, फरवरी 16 -- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर को लेकर आए दिन होने वाले विवादों के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को यहां मंदिर सेवायत द्वारा गोस्वामी समाज की महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं सोमवार को समाज की महिलाओं ने मंदिर चबूतरे पर नारेबाजी करते हुए झूठा मुकदमा दर्ज कराई जाने पर अपना आक्रोश से जताया।‌ नीलम गोस्वामी ने कहा कि यह पूरा मामला दिनेश गोस्वामी द्वारा रचा गया षड्यंत्र है। जिसमें कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाएं अपनी समस्याएं कमेटी के सामने रखना चाहती हैं, लेकिन महिलाओं को आज तक सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने कभी सुना नहीं और ना उन्हें अहमियत दी। पिछले दिनों दिनेश गोस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गोस्वामी समाज की महिलाओं को कुलटा कह सं...