महिलाओं ने मां कुंजापुरी मंदिर की निशुल्क यात्रा की
रिषिकेष, मार्च 22 -- गढ़ महिला उत्थान समिति की ओर से रविवार को क्षेत्र की महिलाओं को मां कुंजापुरी मंदिर की यात्रा कराई गई। इस दौरान महिलाओं ने मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शन किए। खैरी खुर्द ठाकुरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रीय महिलाओं से भरी बस को सिद्धपीठ मां कुंजापुरी मंदिर के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र के मौके पर गढ़ महिला उत्थान समिति द्वारा महिलाओं को देवी दर्शन की निशुल्क यात्रा करवाई जा रही है, जो सराहनीय है। समिति द्वारा निरंतर ऐसे पुण्य और सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को मां भगवती के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें धार्मिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का यह एक अच्छा प्रयास है। समिति अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.