पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पुरवा भूड़ा निवासी नन्हीं देवी पत्नी राजेश कुमार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि वह पांच फरवरी को गांव में ही कंडे थोपने केलिए गई थी। वहां पहले से ही मौजूद गुड्डी पत्नी तिलकराम और सरस्वती ने उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों महिलाओं ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। वहां कंडे थोप रहीं अन्य महिलाओं ने किसी तरह उसे बचाया। घर आकर उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराकर आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...