विकासनगर, मार्च 29 -- महासू धाम हनोल में इनर व्हील दून इन्टर नेशनल क्लब विकासनगर ने स्वच्छता अभियान चलाकर मन्दिर परिसर आसपास के क्षेत्र मे साफ सफाई की। इनर व्हील दून इन्टर नेशनल क्लब की महिलाओं ने शनिवार को महासू धाम मन्दिर हनोल पहुंचकर देवता की पूजा अर्चना की महिलाओं ने मन्दिर में रात्रि जागरण कर देवता की स्तुति की। क्लब की महिलाओं ने रविवार सुबह मन्दिर परिसर, सराय धर्मशाला, लंगर हाल आदि क्षेत्रों मे स्वच्छता अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...