रांची, मार्च 28 -- राहे,प्रतिनिधि। प्रखंड के बसंतपुर पंचायत अंतर्गत बुंदियारु वार्ड संख्या 2 में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। वार्ड में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट से त्रस्त होकर शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और डेकची के साथ राहे प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्रखंड गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कालेश्वर बड़ाईक ने बताया कि वार्ड में वृहत जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछाई गई है, लेकिन नलों में पानी नहीं आ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार प्रखंड कार्यालय और पेयजल और स्वच्छता विभाग को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेताव...