काशीपुर, मई 4 -- जसपुर। महिलाओं पर घर में घुसकर पड़ोसी महिला से मारपीट कर लहुलुहान करने का आरोप लगाया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहल्ला जुलाहान निवासी सायरा बानो पत्नी सलमान अहमद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बीते सप्ताह पड़ोसी सजीना और उनकी बेटियां मरजीना और गुल अफशां किसी बता को लेकर उसके घर में घुस आई और उसके साथ गाली गलोज कर मारपीट करने लगी। इससे उसे गंभीर चोटें आई है। शोर होने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गई। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...