अल्मोड़ा, मार्च 20 -- मनसा घाटी के प्राचीन गोलू मन्दिर चौड़ा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण नवाहन ज्ञान यज्ञ का शुरू हो गया है। शुभारंभ पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मन्दिर के मुख्य पुजारी गोपाल रावल के मार्गदर्शन में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। कथावाचक व्यास पं. कौशल जोशी ने प्रथम दिवस की कथा का वाचन किया। यहां यज्ञाचार्य नवीन चंद्र जोशी, यजमान उमेश चंद्र लोहनी, आचार्य मंगल पांडे आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...