गोपालगंज, जून 28 -- कुचायकोट।बिहार सरकार के पूर्ण मद्यनिषेध अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को जीविका दीदियों ने जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें भठवा परशुराम आशीर्वाद संकुल संघ कार्यालय से कुचायकोट जीविका भवन होते हुए पंचायत सरकार भवन तक, सासामूसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सासामूसा बाजार तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रीतम कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News किशनगंज: मद्य निषेध जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकली जागरूकता अभियान इस दौरान जीविका दीदियों ने शराब एवं अन्य सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन, बिक्री व व्यापार के पूर्ण बहिष्कार करने का संकल्प लिया। हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर दीदियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों ...