किशनगंज, जनवरी 5 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। रविवार को चुरली पंचायत के लोधाबाड़ी गांव में महिलाओं ने नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। ग्रामीण महिलाओं ने गांव में रैली निकालकर नशा कारोबारियों के विरुद्ध आवाज बुलंद की और नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर कुर्लीकोट थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि नशा कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने कहा कि नशे के सौदागर चाहे जो हों, किसी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।गौरतलब है कि बीते सप्ताह सूखे नशे के सेवन से एक युवक की मौत हो जाने के बाद क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में आज महिलाओं ने एकजुट होकर नशा उन्मूलन के लिए रैली का आयोजन किया।रैली में जिला पर...