संभल, अप्रैल 2 -- शहर के सीता रोड स्थित श्री गीता सत्संग भवन में हिंदू नववर्ष एवं हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और भगवान हनुमान के सामने दीप प्रज्वलित करके पूजा अर्चना से हुई। इसके बाद सभी महिलाओं ने नवसंवत्सर के महत्व और सांस्कृतिक चेतना पर अपने विचार व्यक्त किए। ग्रुप संयोजिका इंदु अग्रवाल ने बताया कि भारतीय नवसंवत केवल तिथि परिवर्तन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह विक्रम संवत के अनुसार शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है। इस वर्ष नवसंवत 19 मार्च 2026 से विक्रम संवत 2083 के रूप में मनाया जा रहा है। अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जयंती माता अंजनी और केसरी के पुत्र भगवान हनुमान के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। भगवान हनुमान शक्ति, ज्ञान और साहस के प्रतीक हैं और भक्...