सहारनपुर, मार्च 27 -- अंबेहटा। दुर्गा अष्टमी पर मोहल्ला पासरा स्थित दुर्गा मंदिर में डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए पुरस्कार प्राप्त किये। वासु मेकअप स्टूडियो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला संध्या कीर्तन का आयोजन कर कन्याओं को प्रसाद लगाया गया। दोपहर बाद डांडिया प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु महिलाओं ने पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर अंजलि रुहेला, शेफाली गर्ग ,शालू गुप्ता, मोनिका, सुषमा, सीमा, किरण ,आभा वर्मा, अंजू, अजय गुप्ता, सचिन मित्तल ,राहुल जैन सहित सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...