संभल, फरवरी 25 -- जायंट्स ग्रुप चंदौसी सखी सहेली ने मंगलवार को मयूर विहार में जल संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया। बाद में सभी ने जल संरक्षण को लेकर शपथ ली। यूनिट डायरेक्टर अंजू राजपूत ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जल संरक्षण के लिए पौधे लगाने पर जोर दिया ताकि अच्छी वर्षा हो और जल की पूर्ति हो सके। प्रशासनिक निदेशक राजेईश्वरी श्रीवास्तव ने कहा कि पानी बचाना जीवन बचाने के सामान है। वित्त निदेशक कंचन वाला ने पानी की बचत के तरीकों पर जोर दिया तथा जल संचय के तरीके भी बताए। अध्यक्ष डा. मधु ने जल को फालतू न बहाने पर जोर दिया। सदस्यों ने पानी फालतू ना बहाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में रीता बुधियाल, नीरू गोयल, सरोज शर्मा, दीप्ति दुबे, पुष्पा वर्मा, चंचल गोयल, रेनू वाष्णेय, नीता, सरोज वाष्णेय, रेनू अग्रवाल, सोनी रस्तोगी आदि ने वि...