बिजनौर, अप्रैल 30 -- धामपुर। भाजपा की ओर से जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन के बाद महिलाओं ने विपक्षी दलों का पुतला दहन किया। पुतला फूंककर कांग्रेस सपा पर महिलाओं को अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया। बुधवार को सुमंगलम फार्म हाउस में आयोजित महिला सम्मेलन में विधायक अशोक राणा ने कहा कांग्रेस सपा महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने केंद्र की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक रहने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने कहा कि संगठन में महिलाओं को विशेष महत्व दिया गया है, पार्टी उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला पदाधिकारियों ने कांग्रेस और सपा का पु...