घाटशिला, फरवरी 23 -- गालूडीह। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवंम महिला समिति के द्बारा नशा मुक्ति अभियान रविवार को चलाया गया। जोड़सा पंचायत के कमारीगोड़ा के विभिन्न टोला में रैली निकालकर नशा न करने और युवाओं को नशा से दूर रहने की बात कही। इसके साथ ही साथ महिलाओं ने शराब विक्रेताओं के घर जाकर शराब नहीं बेचने की नसीहत दी। इस दौरान महिलाओं ने एक आवेदन गालूडीह थाना प्रभारी के नाम हस्ताक्षर युक्त सौंपेंगे। जिसमें उन्होंने कहा कि कमारीगोड़ा में दो लोगों के द्बारा शराब बेची जा रही है, जिससे हमेशा शराब पीने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। गांव के लोगों को इससे काफी कठिनाई होती है। लोग नशा के चंगुल में फंस रहे हैं, जिससे घर बर्बाद हो रहा है। इसे हर हाल में रोका जाय। फोटो-20 नशा मुक्ति अभियान को ले रैली निक...