मऊ, मई 10 -- मऊ। घोसी लोकसभा के सपा सांसद राजीव राय के आवास और कार्यालय पर रविवार को भाजपा महिला सदस्यों ने घेराव करके जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। महिलाओं ने कहा कि नारी सम्मान और महिला अधिकारों के मुद्दे को लेकर आरपार का संघर्ष किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महिला की सदस्यों ने रविवार को सपा सांसद राजीव राय के आवास और कार्यालय पर पहुंच गईं। भाजपा महिला की सदस्यों ने महिला सम्मान के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए जमकर नारेबाजी किया। महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, आज महिला शक्ति जागरूक है और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान से जुड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.