अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर को लेकर बरौला क्षेत्र की महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज महिलाएं अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर सीधे लाल डिग्गी बिजलीघर पहुंच गईं। छुट्टी होने के चलते कुछ ही अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अभी स्मार्ट मीटर लगवा लो, नहीं तो पुलिस लगवाएगीमहिलाओं का विरोध महिलाओं की भीड़ और बढ़ते विरोध को देखकर अधिकारी वहां से खिसक गए। गुस्साई महिलाएं नारेबाजी करती हुईं एक्सईएन कार्यालय तक पहुंच गईं। यहां महिलाओं ने अपने साथ लाए स्मार्ट मीटरों को जमीन पर पटककर तोड़ डाला। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही बार-बार बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे घरेलू जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। महिलाओं ने साफ कह...