एटा, फरवरी 27 -- जननी सुरक्षा योजना वर्ष 2025-26 में लाभार्थियों को 80 प्रतिशत भुगतान कर एटा प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस पर प्रथम स्थान आने पर सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने योजना कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया है। जननी सुरक्षा योजना नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डा.सुधीर मोहन ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना में वर्ष 2025-26 में अप्रैल से अब तक 18,292 संस्थागत प्रसव के सापेक्ष 14,628 लाभार्थियों को ही भुगतान हो सका है। योजना में 79.8 प्रतिशत भुगतान कर एटा प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें सर्वाधिक भुगतान ब्लॉक जैथरा में 87 प्रतिशत, जलेसर में 86.7 प्रतिशत, शीतलपुर 85.5 प्रतिशत, अलीगंज में 84 प्रतिशत, अवागढ़-निधौलीकलां में 83.6 प्रतिशत, मिरहची 81.2 प्रतिशत, सकीट 79.4 प्रतिशत, अर्बन पीएचसी म...