रिषिकेष, मार्च 2 -- होली पर्व को रोजगार से जोड़ते हुए ग्राम दुधली की आस्था स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गुजिया निर्माण कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। समूह की महिलाओं ने शुद्ध सामग्री से पारंपरिक गुजिया तैयार कर स्थानीय बाजार में बिक्री के लिए उतारी हैं। जिससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। आस्था स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मधु देवी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय पारंपरिक व्यंजनों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में गुजिया निर्माण महिलाओं के लिए बेहतर आय का साधन बन रहा है। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाएं घर पर ही गुजिया तैयार कर रही हैं, जिससे उन्हें रोजगार के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का संतुलन बनाने में भी सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा क...