रिषिकेष, मई 14 -- श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ऋषिकेश परिसर में गणित विभाग की ओर से गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला गणित दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आज अनेक महिलाओं ने गणित के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है और भारतीय इतिहास में गणित के क्षेत्र में अनेक आविष्कार किए गए हैं। गुरुवार को 'महिलाएं और गणित शोध के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन' विषय पर हुई वर्चुअली संगोष्ठी में विभिन्न विवि,महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक एवं गणित विभागाध्यक्ष प्रो. दीपा शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला गणित दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिवस विश्व प्रसिद्ध ईरानी गणितज्ञ प्रो. मरियम मिर्जाखानी की स्मृति में मनाया जाता...