अमरोहा, फरवरी 25 -- गजरौला। राष्ट्र सेविका समिति नगर इकाई के संयोजन में मंगलवार शाम नगर के अवंतिका पार्क में होली पर्व उत्साह संग मनाया गया। संगठन पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया व फूलों से होली खेली। होली के गीतों पर डांस भी किया। समिति की नगर कार्यवाहिका निशा सिंह ने कहा कि होली समरसता का पर्व है। होली मिलन से समाज में समरसता का संदेश जाता है। होली पर ऊंच-नीच का सब भेद मिट जाता है। उन्होंने सभी बहनों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। कहा कि महिलाओं को कुटुंब प्रबोधन के लिए कार्य करना चाहिए। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने की अपील की। सभी ने एक-दूसरे को गुजिया व मिठाई भी खिलाई। इस दौरान गीता गोयल, विनीता गर्ग, रचना सिंघल, अनामिका चौधरी, नीतू सिंह, प्रगति भारद्वाज, आंचल चाहल, अंजलि सिंघल, रचना अग्रवाल, सुमन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.