संभल, फरवरी 26 -- नारी उत्थान समिति सरायतरीन द्वारा गुरुवार को फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया और होली के रंग बिखेरे। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे का स्वागत किया। रंग मत डाले रे, होलिया में उड़े रै गुलाल जैसे भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। महिलाओं ने अपने पारंपरिक फाग गीतों से समा बांधा। महोत्सव का समापन फूलों की होली खेलकर किया गया। इसके साथ ही शिव-पार्वती विवाह के प्रसंगों पर आधारित भजनों की प्रस्तुति ने पूरे प्रांगण को शिवमय कर दिया। महिलाओं ने इन भजनों पर सामूहिक रूप से मनमोहक नृत्य कर फाग महोत्सव का भरपूर आनंद लिया। जिसमें लठमार और फूलों की होली के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर तरन्नुम अकील,अल्पना आर्या, सीमा आर्य, प्री...