फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- नगर निगम के वार्ड 32 हिमायूंपुर बगीची में लगा नलकूप पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है। बूंद-बूंद पानी को तरस रही महिलाओं ने मंगलवार को खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि प्रत्येक दिन नलकूप में खराब मोटर डाल दी जाती है, जिसके चलते पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गर्मी में कभी बाजार से खरीदना पड़ता है तो कभी दूसरे मोहल्लों में पानी के लिए भटकना पड़ता है। पार्षद नरेश शर्मा उर्फ नीटू का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से मोटर डाली जाती हैं, जो चंद घंटे में ही खराब हो जाती हैं। यह भी पढ़ें- पंप हाउस का मोटर जला, बाधित रहेगी जलापूर्ति विगत दिनों बोर्ड बैठक में जेई की शिकायत की थी, इसलिए वे भेदभाव रवैया अपना रहे हैं। नलकूप खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है। इसके बावजूद भी समस्या क...